बर्थडे स्पेशल: तो ऐसे होगा गूगल अकाउंट से पुराना रिकॉर्ड डिलीट

बीबीसी
Tue, 27 Sep 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Use these ways to deleate unwanted data from google account
google

    इंटरनेट पर सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली साइट गूगल अब बालिग हो गयी है। इस मौके पर एक नए फीचर की शुरूआत की गई है। जब कॉलेज में थे तो कभी-कभी गूगल पर कई लोगों ने ऐसे भी सर्च किए होंगे जिनके बारे में वे किसी को बताना नहीं चाहेंगे। गूगल के किसी भी अकाउंट के साथ एक 'माई एक्टिविटी' पेज होता है। ये किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी को मैनेज करने में मदद करता है।

    'माई एक्टिविटी' पेज में फेर-बदल करके आप अपने गूगल अकाउंट के साथ जुड़े विज्ञापन और व्यक्तिगत जानकारी को बदल सकते हैं। स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या किसी और डिवाइस से गूगल पर लॉग-इन करने पर गूगल आपके बारे में जो भी जानकारी जुटाता है उसे मैनेज करने में 'माई एक्टिविटी' पेज बहुत काम आएगा। 'माई एक्टिविटी' पेज की मदद से आप ऐसे विज्ञापन ब्लॉक कर सकते हैं जो आप देखना नहीं चाहते हैं।

    विज्ञापन

    इस फीचर की शुरुआत जून के अंत में की गयी थी लेकिन अब ये फीचर गूगल इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स तक पहुंच गया है। अगर आप अपने सर्च के बारे में कोई भी पुरानी जानकारी डिलीट करना चाहते हैं तो वो भी 'माई एक्टिविटी' पेज से की जा सकती है। अपने गूगल अकाउंट के इस्तेमाल से जुड़ी सभी जानकारी आपको इसी जगह मिल जाएगी। ऐसा करने के गूगल का मानना है कि लोगों के प्राइवेसी के मामले को उसने लोगों के हाथ में ही दे दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करें 'माई एक्टिविटी'  का प्रयोग

     Google
    Google

    अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद एक सर्च बार दिखाई देगा। आप जो कुछ भी डिलीट करना चाहते हैं उसे सर्च बार के जरिए वहां पर ढूंढ़ सकते हैं। अगर इक्का-दुक्का चीज डिलीट करनी है तो ये तरीका ठीक है।

    अगर किसी समय के दौरान सभी सर्च, यूट्यूब वीडियो देखने के रिकॉर्ड वगैरह सब मिटाना चाहते हैं तो वो भी करना संभव है। तीसरा विकल्प है अगर आप सभी कुछ मिटाना चाहते हैं। इन दोनों तरीकों के लिए स्क्रीन के दाहिनी तरफ ऊपर में जो तीन बिंदु दिखाई दे रहे हैं उन पर क्लिक करके अपने विकल्प को चुन सकते हैं।

    गूगल को अगर अपने बारे में डेटा इकठ्ठा करने से रोकना चाहते हैं तो उसके लिए इस लिंक पर चले जाइए। लेकिन उससे पहले अपने गूगल अकाउंट पर लॉग-इन करना होगा।

    अगर गूगल आपके बारे में जानकारी नहीं स्टोर करेगा तो उससे आपको कई नुकसान है? हो सकता है आपको जो विज्ञापन दिखाए जाएंगे वो आपके मतलब के नहीं होंगे। अगर आपका प्रोफाइल गूगल के पास रहेगा तो आपके सर्च के रिजल्ट स्क्रीन पर जल्दी आएंगे। चुनाव आपका है। ऑनलाइन काम करना आसान बनाना है, या फिर हर दिन गूगल को अपने बारे में जानकारी नहीं देने के लिए कुछ समय बिताना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें