Jio Vs Airtel Vs Vodafone-idea : किसके प्रीपेड प्लान में मिलेगा कितना फायदा, जानें यहां

भारतीय टेलीकॉम बाजार में टैरिफ प्लांस की कीमतें बढ़ने से घमासान मचा हुआ है। साथ ही देश की तीनों टेलीकॉम कंपनियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसकी वजह से लोगों किफायती कीमतों में एक से बढ़कर एक प्लान मिल रहे हैं। हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने ग्राहकों को बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए अनलिमिलिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी। तो दूसरी तरफ जियो ने भी 149 रुपये वाले प्लान को मार्केट में दोबारा उतारा था। अगर आप भी अपने लिए प्रीपेड प्लांस खोज रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि किस कंपनी के कौन-से प्रीपेड प्लान में कितनी सुविधाएं मिलेंगी। तो आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के प्लांस के बारे में...

रिलायंस जियो का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर 199 रुपये वाले प्लान को बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा ( कुल 42 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 एफयूपी मिनट के साथ 100 एसएमएस देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

एयरटेल का प्रीपेड प्लान
कंपनी ने 248 रुपये वाला प्लान मार्केट में उपलब्ध है। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम एप का एक्सेस देगी, जिसमें लाइव टीवी, 10,000 फिल्म और न्यूज की सेवा शामिल हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।