Jio vs Airtel: जियो या एयरटेल जानिए 84 दिनों की वैधता के लिए किसके रिचार्ज प्लान्स हैं सबसे बेहतर?

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 23 Jun 2022 04:43 PM IST
Jio vs Airtel 84 Days Plan Know Which is Best Check Price, Calling and Data Limit All Details News in Hindi
Jio vs Airtel - फोटो : amarujala

    Jio vs Airtel Recharge Plan:

    जियो और एयरटेल दोनों ही देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। देश में करोड़ों लोग एयरटेल और जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। दोनों ही कंपनियां अक्सर खास ऑफर्स और ओटीटी बेनिफिट्स अपने ग्राहकों के लिए लेकर आते रहती हैं। देश में ज्यादातर टेलीकॉम ग्राहक अपने स्मार्टफोन में 84 दिनों वाले प्लान को रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई ग्राहक हैं, जो इन प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज कराने से पहले काफी रसर्च करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं कि एयरटेल और जियो में आपको कौन सी टेलीकॉम कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पर सबसे बढ़िया ऑफर दे रही है, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम इसी के बारे में जानेंगे कि एयरटेल और जियो के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान्स पर किसमें आपको ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    Jio vs Airtel
    Jio vs Airtel - फोटो : Jio

    जियो के बेस्ट 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान्स

    जियो का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान

    जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसमें आपको जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    Jio vs Airtel
    Jio vs Airtel - फोटो : istock

    जियो का 719 रुपये का रिचार्ज प्लान

    इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2 GB डाटा मिलता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा प्लान को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो सिनेमा, जियो टीवी आदि को भी एक्सेस कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें