Jio Recharge Plan: 395 के रिचार्ज पर मिल रही 84 दिनों की वैलिडिटी, इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का उठा सकेंगे मजा

Jio Value Recharge Plans:
अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। हम में से ऐसे कई लोग हैं, जो ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग ब्रॉडबैंड के जरिए करते हैं। अगर आप भी ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग वाईफाई ब्रॉडबैंड से करते हैं और अपने स्मार्टफोन के लिए किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिले। ऐसे में आज हम आपको जियो के बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट का मजा भी मिलेगा। इन रिचार्ज प्लान्स की कीमत काफी सस्ती है। ऐसे में जियो के ये बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इन वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में -

जियो का 395 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 6 GB डाटा मिलता है। प्लान में कुल 1000 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा प्लान को रिचार्ज कराकर आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

जियो का 1559 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 24 GB डाटा मिलता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है।