एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद Jio के प्लान भी होंगे महंगे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 20 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Jio to raise price in few weeks after Airtel, Vodafone and Idea
Jio tariff price hike - फोटो : jio

    वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का एलान किया है। रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में कहा है कि अगले कुछ सप्ताह में जियो के टैरिफ प्लान महंगे होंगे, हालांकि कंपनी ने नई कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    airtel
    airtel

    वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा वसूले जाने वाले AGR का हवाला दिया है, हालांकि वोडाफोन आईडिया और एयरटेल को ज्यादा पैसे देने हैं। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है।

    vodafone idea
    vodafone idea

    बता दें कि सोमवार को ही पहले वोडाफोन-आइडिया ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया और उसके बाद एयरटेल ने भी अपने एक बयान में कहा कि एक दिसंबर से उसके भी प्लान महंगे होंगे। इन दोनों कंपनियों ने भी नई कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें