साल भर रिचार्ज की छुट्टी! Jio के इस प्लान में मिलेगा एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डाटा, देखें डिटेल
Jio का वार्षिक प्रीपेड प्लान यूजर्स को पूरे साल के लिए कुल 912.5GB डाटा (प्रतिदिन 2.5GB डाटा की सीमा के साथ) प्रदान करेगा। वहीं इस प्लान में जियो एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

रिलायंस जियो ने अपने साल भर की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को 5G में अपग्रेड कर दिया है। अब इस प्लान के साथ ग्राहक 5G सर्विस का भी लाभ ले सकेंगे। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों के लिए हाई-स्पीड 5G डाटा की सुविधा मिलेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वार्षिक प्रीपेड प्लान यूजर्स को पूरे साल के लिए कुल 912.5GB (प्रतिदिन 2.5GB डाटा की सीमा के साथ) प्रदान करेगा। वहीं इस प्लान में जियो एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Jio का 2,999 रुपये वाला प्लान
कंपनी के अनुसार, जियो के 2999 रुपये वाले वार्षिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा। प्लान में यूजर्स को 912.5GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2.5GB डाटा 5G की स्पीड के साथ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 75 GB एक्स्ट्रा डाटा भी मिलता है। प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल की मिलती है। साथ ही कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों के साथ 23 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी भी दे रही है।

प्लान के अन्य फायदे
जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान के साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं। प्लान के साथ ग्राहकों को जियो एप जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा एक्सेस की सुविधा मिलती है। यानी यूजर्स 2.5GB डाटा सीमा को पार करने के बाद भी डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन ब्राउजिंग स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।
- साल भर रिचार्ज की छुट्टी! Jio के इस प्लान में मिलेगा एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डाटा, देखें डिटेल
- Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- iQOO Z7 5G: कम कीमत में OIS कैमरे के साथ लॉन्च होगा स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें फीचर्स
- Meta Layoffs: दूसरी बार बड़े पैमाने पर छंटनी करेगा मेटा, इस बार 10 हजार कर्मियों की जाएगी नौकरी