Jio ने बंद किया न्यू ईयर 2020 ऑफर, कम वैधता के साथ पेश किया नया प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Feb 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Jio Removes New Year 2020 offer Introduces Rs 2121 Pack With 336 Days Validity
Jio New Year 2020 - फोटो : jio

    रिलायंस जियो ने अपने New Year 2020 ऑफर को बंद कर दिया है। जियो ने इस ऑफर के नए साल 2020 के मौके पर पेश किया था। जियो के इस न्यू ईयर ऑफर 2020 प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। वहीं अब जियो ने नया प्लान भी पेश किया है जिसकी कीमत न्यू ईयर 2020 प्लान की कीमत से अधिक है। आइए जानते हैं...

    Jio New 2121 plan
    Jio New 2121 plan - फोटो : jio.com

    जियो ने New Year 2020 offer को बंद करके 2,121 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। जियो के इस 2,121 रुपये वाले प्लान में भी वे सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो 2,020 रुपये वाले प्लान में मिल रही थीं, हालांकि नए प्लान में वैलिडिटी कम कर दी गई है।

    Jio New 2121 plan
    Jio New 2121 plan - फोटो : jio

    जियो के 2,121 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा, हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ जियो के नेटवर्क पर ही है। दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस प्लान में कुल 12,000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में कुल 504 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें