हवा से बिजली पैदा करेगी यह छोटी-सी डिवाइस, मोबाइल को मिलेगी चार्जिंग से छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Feb 2020 12:06 PM IST
सार

हवा में मौजूद नमी को होगा इस्तेमालप्रोटीन इलेक्ट्रोड्स पैदा करेंगे बिजली0.5 वॉट तक पैदा की जा सकेगी बिजली

विज्ञापन
This Device Can Generate Electricity From Air, All you need to know
air-gen - फोटो : University of Amherst/Yao and Lovley labs/Ella Maru Studio

    विस्तार

    ऊर्जा को लेकर हमेशा खो होती रही है। ऊर्जा के मामले में यह कोशिश रहती है कि कार्बन उत्सर्जन ना हो और बिजली पैदा भी हो जाए। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो हवा से बिजली बना सकती है।

    खास बात यह है कि यह डिवाइस हवा में मौजूद नमी को बिजली में बदली सकती है। इस डिवाइस को एयर जेनरेटर कहा जा रहा है। इस जेनरेटर में 10 माइक्रोन से भी पतले इलेक्ट्रोड्स लगे हैं। ये इलेक्ट्रोड्स वातावरण में मौजूद पानी को सोंखते हैं। इसके बाद इलेक्ट्रोड में मौजूद प्रोटीन पानी के साथ प्रतिक्रिया करता है और फिर बिजली पैदा होती है।

    विज्ञापन

    हवा से बिजली बनाने वाली यह डिवाइस 0.5 वोल्ट्स के करीब बिजली पैदा कर सकती है, हालांकि इसमें अन्य डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करके ज्यादा बिजली भी पैदा की जा सकती है। इस डिवाइस को तैयार करने के बाद वैज्ञानिक अब इसी तरह की कमर्शियल डिवाइस तैयार करने में लगे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही इस तकनीक का इस्तेमाल स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन में करने की भी प्लानिंग चल रही है। इस डिवाइस का फायदा यह होगा कि चार्जेबल डिवाइस को चार्ज करने की समस्या ही खत्म हो जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा वियरेबल इंडस्ट्री को होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें