Jio के 598 और 599 रुपये वाले प्लान में सिर्फ 1 रुपये का अंतर, लेकिन बेस्ट कौन है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Jio recharge: what is difference between Jio Rs 598 and Rs 599 Prepaid plan details here
Jio Rs 598 VS Jio Rs 599 - फोटो : AMAR UJALA

    रिलायंस जियो के प्लान के बारे में अक्सर दुविधा बन रही रहती है। Jio के प्लान को समझने में लोगों को कई महीने लग जाते हैं। सच तो यह है कि जियो के प्री-पेड रिचार्ज के साथ जो सुविधाएं मिलती हैं, उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। आपको बता दें कि रिचार्ज के साथ जियो शॉपिंग वाउचर भी देता है। जियो के पास दो ऐसे प्री-पेड रिचार्ज प्लान हैं जिनकी कीमतों में सिर्फ एक रुपये का अंतर है, लेकिन फायदों का अंतर बहुत बड़ा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    Jio 598 Plan
    Jio 598 Plan - फोटो : jio.com

    जियो का 598 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान में आपको 56 दिनों की वैधता मिलती है। साथ में रोज 2 जीबी डाटा यानी कुल 112 जीबी डाटा मिलता है। इसमें आपको रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। जियो-से-जियो के नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग तो है ही, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आपको कुल 2,000 मिनट्स और जियो के सभी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ एक साल के लिए आपको Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    Jio 599 Plan
    Jio 599 Plan - फोटो : jio

    जियो का 599 रुपये वाला प्लान

    रिलायंस जियो के इस प्री-पेड प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको रोजाना 2 जीबी यानी कुल 168 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी जियो-से-जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान में भी आपको जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें