Jio Rs 98 Plan: एक साल बाद वापस आया सबसे सस्ता 1.5GB वाला यह प्लान, जानें सभी फायदे

रिलायंस जियो ने पिछले साल मई में अपने एक लोकप्रिय प्री-पेड प्लान को बंद कर दिया था जिसके बाद कंपनी के लाखों यूजर्स नाराज हुए थे। जियो ने पिछले साल लॉकडाउन के बीच 98 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को बंद कर दिया था लेकिन अब एक साल बाद जियो का 98 रुपये प्लान वापस आ गया है। 98 रुपये का यह प्लान इसलिए इतना लोकप्रिय था, क्योंकि यह कंपनी का सबसे सस्ता 28 दिनों वाला प्री-पेड प्लान था, हालांकि वापसी के साथ कंपनी ने इस प्लान की वैधता को कम कर दिया है। इस प्लान की वापसी के साथ ही जियो ने 129 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता था और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही थी। जियो की वेबसाइट पर अब 129 रुपये वाला नहीं देखा जा सकता है। आइए इस प्लान के फायदे को जानते हैं।

जियो का 98 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जिन्हें सिर्फ इनकमिंग की जरूरत है। इस प्लान के बंद हो जाने के बाद अब ग्राहकों को कम-से-कम 129 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ रहा था। ऐसे में इस प्लान की वापसी ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

जियो के 98 रुपये वाले प्लान में अब 14 दिनों की वैधता मिल रही है, जबकि पहले इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। साथ ही हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान में एसएमएस की सुविधा को खत्म कर दिया गया है। इस प्लान को आप जियो की वेबसाइट और माय जियो एप पर देख सकते हैं।
- WhatsApp प्राइवेसी: पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वालों के लिए कंपनी का बड़ा बयान
- Google Photos: स्टोरेज मैनेज करने का आखिरी दिन आज, 1 जून से खत्म हो रही है फ्री सेवा
- New IT Rules 2021: फेसबुक, गूगल के बाद ट्विटर भी हुआ राजी, कहा- नए कानून के मुताबिक ही भारत में देंगे सेवा
- खुशखबर: मात्र 499 रुपये में एक साल के लिए मिल रही अमेजन प्राइम की मेंबरशिप