WhatsApp प्राइवेसी: पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वालों के लिए कंपनी का बड़ा बयान

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से भारत समेत तमाम देशों में लागू हो गई है, हालांकि WhatsApp की यह प्राइवेसी पॉलिसी यूरोप में लागू नहीं है। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप ने कहा था कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स को वह कुछ फीचर्स से वंचित करेगा और 120 दिन तक एक्टिव नहीं होने के बाद अकाउंट को भी डिलीट कर दिया जाएगा। अब अपनी पॉलिसी को लेकर WhatsApp का नया बयान सामने आया है जो कि यूजर्स के फायदे का है। बता दें कि तमाम विवाद के बाद हाल ही में व्हाट्सएप ने भारत सरकार की नई गाइडलाइन को स्वीकार किया है। पहले कंपनी ने कहा था कि सरकार की गाइडलाइन यूजर्स की प्राइवेसी के अधिकार को खत्म करने वाली है। आइए समझते हैं कि यदि आप व्हाट्सएप की पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट के साथ क्या होगा?

व्हाट्सएप ने पहले क्या कहा था
व्हाट्सएप ने कहा था कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स के अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा, बल्कि कुछ सेवाएं बंद कर दी जाएंगी जिनमें मैसेज और कॉल जैसे सेवा शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा। इसके अलावा कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा, लेकिन 'कई हफ्तों' के बाद शर्तों को स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ता अपनी चैट सूची नहीं देख पाएंगे। अंत में उनके एप पर आने वाले फोन कॉल या वीडियो कॉल का जवाब देने की सुविधा के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी।

व्हाट्सएप का नया बयान क्या है?
WhatsApp ने द वर्ज को दिए एक बयान में कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स की सेवाएं सीमित नहीं की जाएंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आप नई पॉलिसी स्वीकार नहीं करते हैं तो भी कंपनी आपके लिए किसी फीचर को बंद नहीं करेगी, जबकि कंपनी ने पहले कहा था कि पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वालों के कुछ फीचर्स धीरे-धीरे बंद किए जाएंगे।
- Google Photos: स्टोरेज मैनेज करने का आखिरी दिन आज, 1 जून से खत्म हो रही है फ्री सेवा
- New IT Rules 2021: फेसबुक, गूगल के बाद ट्विटर भी हुआ राजी, कहा- नए कानून के मुताबिक ही भारत में देंगे सेवा
- खुशखबर: मात्र 499 रुपये में एक साल के लिए मिल रही अमेजन प्राइम की मेंबरशिप
- माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार इंटरनेट एक्सप्लोरर को क्यों छोड़ दिया , विस्तार से समझें