Jio की Wi-Fi कॉलिंग हुई लॉन्च, फ्री में कर सकेंगे ढेर सारी बातें, ऐसे करें इस्तेमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
jio launch voice over wifi calling service in all circles to compete airtel know about it
reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग (VoWifi Calling) सर्विस को देश के सभी सर्कल्स में लॉन्च कर दिया है। अब जियो के ग्राहक इस सेवा के तहत वाई-फाई नेटवर्क की मदद से मुफ्त में कॉलिंग कर पाएंगे। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस सर्विस को दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई सर्कल में पेश किया था, लेकिन 16 जनवरी तक इसे पूरे देश में शुरू कर दिया जाएगा। 150 से ज्यादा स्मार्टफोन जियो की इस सेवा को सपोर्ट करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो से पहले एयरटेल ने वीओ वाई-फाई कॉलिंग को टेलीकॉम बाजार में पेश किया था।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    जियो वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग के फायदे

    • यूजर्स इस सेवा का इस्तेमाल किसी भी वाई-फाई नेटवर्क से कर सकते हैं।
    • जियो यूजर्स इस सर्विस के जरिए वीडियो कॉल भी कर पाएंगे।
    • जियो यूजर्स को इस सेवा के लिए किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
    wifi router
    wifi router

    VoWiFi क्या है?

    वॉयस ओवर वाई-फाई या VoWiFi वाई-फाई के जरिए काम करता है। इसके वॉयस ओवर आईपी VoIP भी कहा जाता है। VoWiFi के जरिए आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं। VoWiFi का सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिए फ्री में बातें कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें