Jio ने नया प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 350GB डाटा और 12,000 ऑफ-नेट मिनट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 09 Mar 2020 01:19 PM IST
Jio launch rs 4,999 long term prepaid plan for users know all about it in hindi
Jio - फोटो : amarujala

    भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए 4,999 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है। यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में उम्मीद से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल दिसंबर में टैरिफ हाइक के बाद बंद कर दिया था। हालांकि, दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए इस प्लान को दोबारा बाजार में उतारा गया है। तो आइए जानते हैं जियो के इस लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में विस्तार से...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 4,999 रुपये वाला प्लान

    जियो के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 350 जीबी डाटा मिला है। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 ऑफ-नेट मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 360 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 129 रुपये वाला प्लान

    इस पैक में आपको 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें