Jio ने की बड़ी मांग, कहा- 1GB डाटा की कीमत 20 रुपये तय हो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Mar 2020 09:04 AM IST
Jio to hike data price seeks data price hike to Rs 20 per GB from to trai
Jio - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो एक बार फिर से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। रिलायंस जियो ने सरकार एक ऐसी मांग की है जो जियो के ग्राहकों को रुलाने वाली है। यदि जियो की यह मांग पूरी कर दी जाती है तो जियो के ग्राहकों को एक जीबी डाटा के लिए 20 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। फिलहाल एक जीबी डाटा की कीमत 4-6 रुपये के करीब है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

    jio app
    jio app - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio ने टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) से मांग की है कि डाटा के लिए फ्लोर प्राइस तय किया जाए। फ्लोर प्राइस तय होने के बाद कोई भी कंपनी तय कीमत से अधिक कीमत पर प्लान पेश नहीं कर सकती है।

    TRAI
    TRAI - फोटो : Social media

    जियो ने ट्राई से मांग करते हुए कहा है कि प्रति जीबी डाटा की फ्लोर प्राइस फिलहाल 15 रुपये तय की जाए और अगले 6-9 महीनों इसकी कीमत 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाए। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने ट्राई से कहा है कि वायरलेस डाटा की कीमत ग्राहकों के इस्तेमाल के हिसाब से तय होगी, हालांकि जियो ने यह जरूर कहा है कि टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें