Jio दे रहा है थाईलैंड जाने का मौका, बस करना होगा यह काम, पढ़ें पूरी खबर

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को शानदार सुविधाएं देने के लिए भारत में जाना जाता है। अब जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त में थाईलैंड जाने का मौका दे रहा है। दरअसल, जियो ने उपभोक्ताओं के लिए 'Jio Got Talent' नाम की प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो चार फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में ग्राहकों को कई सारे इनाम मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को थाईलैंड जाने का भी मौका मिलेगा। लेकिन इसके लिए यूजर्स को स्नैपचैट पर आकर्षक (क्रिएटिव) वीडियो बनानी होगी। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है...

स्नैपचैट के साथ की साझेदारी
कंपनी ने इस प्रतियोगिता के लिए सोशल मीडिया साइट स्नैपचैट के साथ साझेदारी की है। इनाम जीतने के लिए ग्राहकों को 10 सेकेंड का वीडिया बनाना होगा। इसके लिए एक खास लेंस भी पेश किया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स आकर्षक वीडिया बना सकेंगे।

ऐसे लें जियो की प्रतियोगिता में हिस्सा
- सबसे पहले आपको स्नैपचैट में स्नैप कोड को स्कैन करना होगा।
- अब आपको जियो गोट टैलेंट लेंस ओपन करना होगा।
- यहां आपको दस सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी।
- अब आपको ‘Our Story’ में अपनी एंट्री जमा करना होगी।