Jio, Airtel और Vodafone के इन प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा रोज 1.5GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone best prepaid plan offers daily 1.5 gb data and unlimited calls know full list
jio vs airtel vs vodafone

    बीते वर्ष के अंत में प्रीपेड प्लांस की कीमत महंगी होने से देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई थी। यही वजह है कि अब बाजार में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कई सारे डाटा प्लांस मौजूद हैं, जिनको ग्राहक अपने हिसाब से रिचार्ज करा सकते हैं। आज हम आपको तीनों कंपनियों के प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आप रोजाना असीमित डाटा और कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 399 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एप का एक्सेस मिलेगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें