Jio Offer: 'जियो Free में दे रहा 498 रुपये का रिचार्ज, 31 मार्च तक है ऑफर', जानें इस मैसेज की सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Mar 2020 11:34 AM IST
jio free recharge offer of Rs 498 with unlimited calling and data till 31 march is fake message
jio offer fact check - फोटो : amar ujala

    समाज में एक बहुत बड़ी समस्या है। यह समस्या यह है कि जब भी किसी चीज की मांग अधिक हो जाती है, उसके चाहने वाले अधिक हो जाते हैं तो उस चीज के नाम पर गोरखधंधा शुरू हो जाता है। एक तरफ कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है, दूसरी तरह जियो के ग्राहकों को लूटने वाले भी सक्रीय हो गए हैं। जियो के नाम पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें 31 मार्च तक फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई...

    jio offers 498
    jio offers 498 - फोटो : amar ujala

    मैसेज में क्या लिखा है?

    व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर जियो के नाम पर जो मैसेज वायरल हो रहा है उस मैसेज में लिखा है, 'Jio इस कठिन परिस्थिति में दे रहा है सभी इंडियन यूजर को 498 रुपए का फ्री रिचार्ज, तो अभी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपना फ्री रीचार्ज प्राप्त करें...https:jionewoffer.online..कृपया ध्यान दे: यह ऑफर केवल 31 March तक ही सिमित है!'

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    दरअसल जब भी आपके पास ऐसा कोई मैसेज आए तो उसे ध्यान से पढ़ें। इसी मैसेज में आपको कितनी अशुद्धियां हैं। किसी भी मैसेज के फर्जी होने की पहली पहचान स्पेलिंग और यूआरल से होती है। जियो के इस मैसेज के साथ भी ऐसा ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें