Jio का धमाकेदार ऑफर: अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा, छह नए प्लान हुए लॉन्च

रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड Jio Fiber के यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। जियो फाइबर के इस नए प्लान की शुरुआती कीमत 2,097 रुपये है और सबसे महंगे प्लान की कीमत 25,597 रुपये है। Jio Fiber के ये सभी प्लान तीन महीने की वैधता के साथ आते हैं और साथ ही कंपनी ने कहा है कि इन प्लान के साथ कनेक्शन लेने पर इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। इन प्लान के साथ 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी, हालांकि जियो ने आधिकारिक तौर पर इन प्लान के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। नए प्लान को जियो की वेबसाइट और माय जियो एप पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में...

Jio Fiber के नए प्लान
नई लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान 2,097 रुपये है। इसमें 100Mbps की स्पीड मिलेगी और तीन महीने तक अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में कोई वैल्यू एडेड सर्विस या फिर ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। इंस्टॉलेशन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

दूसरा प्लान 2,997 रुपये का है। Jio Fiber के इस प्लान में 14 ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिनमें AltBalaji, Amazon Prime Video, Discovery+, Disney+ Hotstar से लेकर Eros Now और Zee5 तक शामिल हैं। इस प्लान की वैधता भी तीन महीने की है और इसमें 150Mbps की डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड मिलेगी। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- 20 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Redmi Buds 3 ईयरबड्स हुआ लॉन्च
- WhatsApp Update: आ रहा है ऐसा फीचर जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था
- PUBG: गेम खेलते हुए हार्ट अटैक से दीपक की मौत, ऐसे हादसों से बचने के लिए पैरेंट्स को रखना होगा इन पांच बातों का ख्याल
- Redmi 10 Prime की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप