20 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Redmi Buds 3 ईयरबड्स हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Sep 2021 02:10 PM IST
सार

Redmi Buds 3 की कीमत 199 चीनी युआन यानी करीब 2,300 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री क्राउडफंडिंग के जरिए 159 चीनी युआन यानी करीब 1,800 रुपये में चीन में 8 सितंबर से होगी।

विज्ञापन
Redmi Buds 3 launched in china With AirPods Like Design and 20 Hour Battery Life
Redmi Buds 3 - फोटो : mi.com

    विस्तार

    रेडमी ने घरेलू बाजार में अपने नए ईयरबड्स Redmi Buds 3 को लॉन्च कर दिया है। Redmi Buds 3 की डिजाइन AirPods जैसी सेमी इन-ईयर है। Redmi Buds 3 की बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Redmi Buds 3 में क्वॉलकॉम का प्रोसेसर दिया गया है जिसे लेकर क्लियर वॉयस कैप्चर (cVc) का दावा किया गया है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है।

    Redmi Buds 3 की कीमत

    Redmi Buds 3 की कीमत 199 चीनी युआन यानी करीब 2,300 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री क्राउडफंडिंग के जरिए 159 चीनी युआन यानी करीब 1,800 रुपये में चीन में 8 सितंबर से होगी। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    Redmi Buds 3 की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Buds 3 के साथ 12mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का QC3040 प्रोसेसर है। इसमें क्वॉलकॉम aptX एडैप्टिव ऑडियो डीकोडिंग टेक्नोलॉजी भी है जिसकी मदद से ब्लूटूथ के जरिए हाई डेफिनिशन साउंड मिलेगा। Redmi Buds 3 का लैटेंसी महज 95 मिलिसेकेंड है। Redmi K40 Pro जैसी कंपनी फ्लैगशिप डिवाइस के साथ यह अपने आप पेयर हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Buds 3 में म्यूजिक, कॉल और ट्रैक बदलने के लिए टच कंट्लो है। MIUI 12 और इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन में भी यह अपने आप पेयर होगा, हालांकि पेयर होने से पहले एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा।

    Redmi Buds 3 में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं जो कि प्रत्येक बड्स में हैं। प्रत्येक ईयरबड्स की बैटरी को लेकर पांच घंटे और चार्जिंग के साथ कुल 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। ईयरबड्स के साथ क्विक चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 1.5 घंटे का बैकअप मिलेगा। प्रत्येक बड्स का वजन 4.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें