यहां फ्री मिल रहा है Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन!

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 02 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Jio Fiber, Airtel and Vodafone RexD mobile plans offering free subscriptions to Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar
Free Subscription of Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar and ZEE5 - फोटो : For Refernce Only

    महामारी के चलते इन दिनों सिनेमाघर बंद हैं, जिसकी वजह से कई नई फिल्मों की रिलीज या तो टल गई या फिर उन्हें ओटीटी सर्विसेज यानी ओवर-द-टॉप मीडिया सर्विसेज पर रिलीज करना पड़ा। पिछले दिनों जब कोरोना के चलते एंटरटेनमेंट चैनल्स पर शूटिंग बंद थी, तो लोग ओटीटी को ही पसंद कर रहे थे। पिछले कुछ सालों में ओटीटी, सिनेमा और एंटरटेनमेंट चैनल्स का विकल्प बन कर उभरा है। वहीं टेलीकॉम कंपनियां भी ओटीटी सर्विसेज की अहमियत समझ रही हैं। कंपनियां अपने प्लान के साथ ये सर्विसेज बिल्कुल मुफ्त में ऑफर कर रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी ओटीटी सर्विसेज किस प्लान में है फ्री...

    Amazon Prime Video
    Amazon Prime Video - फोटो : for Reference Only

    Amazon Prime

    जियो फाइबर ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान अपडेट किए हैं। जियो फाइबर के 999 रुपये के गोल्ड प्लान के तहत अमेजन प्राइम वीडियो सर्विस फ्री मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान में 150 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। वहीं एयरटेल भी 349 और 499 रुपये के पोस्ट पेड प्लान के तहत प्राइम वीडियो सर्विस फ्री दे रहा है। इसके तहत 75 जीबी तक का डाटा मिलेगा। इसके अलावा वोडोफोन भी रेड पोस्टपेड के तहत एक साल तक अमेजन प्राइम फ्री दे रही है। हालांकि इसका सालाना सब्सक्रिप्शन 999 रुपये साल है।

    netflix
    netflix - फोटो : for Reference Only

    NetFlix

    जियो फाइबर के 1499 रुपये के प्लान के तहत 12 एप्स के साथ नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसके डायमंड प्लान के तहत 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। वोडाफोन के रेडएक्स पोस्ट पेड प्लान के तहत इसका सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इस प्लान की कीमत 1099 रुपये है। इसमें अमेजन प्राइम भी मुफ्त मिलेगा। इससे पहले एयरटेल भी नेटफ्लिक्स भी फ्री दे रहा था, लेकिन बाद में उसने यह ऑफर बंद कर दिया। हालांकि इसका मासिक प्लान 199 रुपये से शुरू है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें