Jio ने लॉन्च किए तीन All-in-One प्लान, मिलेगी 336 दिनों की वैधता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Jio diwali offer 3 New Jio Phone All in One Annual Plans launched With Up to 504GB Data
Jio Phone plans - फोटो : AMAR UJALA

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिवाली तोहफा देते हुए तीन नए ऑल इन वन (All-in-One) प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि Jio ने ये सभी प्लान सिर्फ Jio Phone यूजर्स के लिए ही पेश किए हैं। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Jio के पास पहले से ही कई ऑल इन वन प्लान मौजूद हैं।

    Jio All IN ONE ANNUAL PLANS
    Jio All IN ONE ANNUAL PLANS - फोटो : jio.com

    जियो ने जियो फोन के ग्राहकों के लिए चुपके से तीन प्लान बाजार में उतारे हैं जिनकी कीमतें 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये हैं। इन सभी प्लान की वैधता 336 दिनों की है। ये सभी प्लान उन लोगों के लिए हैं जो हर महीने रिचार्ज कराना पसंद नहीं करते।

    Jio 1001 Plan
    Jio 1001 Plan - फोटो : jio.com

    1,001 रुपये का प्लान

    जियो फोन के इस प्लान में कुल 49 जीबी डाटा मिलेगा और आप प्रतिदिन 150एमबी इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट मिलेंगे, जबकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें