Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज: केवल 189 रुपये में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, साथ में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
Jio ₹189 Recharge Plan:
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए बेहद किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आया है। सिर्फ 189 रुपये में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इसमें कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है।

आज के समय में जब मोबाइल रिचार्ज की कीमतें आसमान छू रही हैं, रिलायंस जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बजट यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम कीमत में अपनी सिम चालू रखना चाहते हैं और जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी पाना चाहते हैं।

क्या है 189 रुपये के रिचार्ज प्लान के फायदे?
इस रिचार्ज में ग्राहकों को पूरे 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। सुविधाओं की बात करें तो इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS का फायदा मिलता है। इसके अलावा, इंटरनेट इस्तेमाल के लिए इसमें 2GB डेटा दिया जाता है। अगर यह कोटा खत्म हो जाए, तो भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि इसकी स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।

पाएं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
जियो सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और डिजिटल सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहा है। इस छोटे से प्लान में भी आपको जियो टीवी (JioTV) का एक्सेस मिलता है, जिससे आप चलते-फिरते टीवी प्रोग्राम्स देख सकते हैं। साथ ही, डिजिटल दौर की जरूरतों को देखते हुए कंपनी 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी बिल्कुल मुफ्त दे रही है।
- Tips: नया गेमिंग फोन लेना है? खरीदने से पहले ये 5 बातें जान लें, वरना बाद में पछताएंगे!
- Motorola के स्मार्टफोन हुए महंगे: Moto G35, G57 Power और Edge 60 Fusion की कीमतें बढ़ीं
- Vivo T5 Pro 5G: 15 अप्रैल को लॉन्च होगा 9020mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
- Induction Tips: इंडक्शन चूल्हे के पास भूलकर भी न रखें ये गैजेट्स, मिनटों में हो सकते हैं खराब; जानें क्यों