Jio के बेस्ट डाटा प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना मिलेगा 1GB से ज्यादा डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Apr 2020 02:26 PM IST
jio best data plans offer 2 to 3 gb data daily with 28 days validity know all about it in hindi
Jio - फोटो : amarujala

    अगर आप भी अपने लिए ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि आज हम यहां आपको रिलायंस जियो के कुछ चुनिंदा डाटा प्लांस के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी से ज्यादा डाटा मिलेगा। इसके अलावा आप इन प्लांस के साथ कॉलिंग भी कर पाएंगे। तो आइए डालते हैं इन खास डाटा प्लांस पर एक नजर...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 199 रुपये वाला प्लान

    आपको जियो के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी आपको इस डाटा प्लान में अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी, हालांकि आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 249 रुपये वाला प्लान

    आपको जियो के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी आपको इस डाटा प्लान में अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी, हालांकि आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें