Airtel के तीन धांसू प्लांस हुए लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Airtel Launched rs 99 rs 129 and rs 199 prepaid plans users get daily 1 gb data know about it
airtel

    भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए तीन नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन तीनों प्लान की कीमत 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये है। उपभोक्ताओं को तीनों प्री-पेड प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। तो आइए जानते हैं कंपनी के तीनों प्रीपेड प्लांस के बारे में विस्तार से...

    airtel
    airtel

    Airtel का 99 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में कुल 1 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को जी5, विंक म्यूोजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 18 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल के सर्किल में उपलब्ध है।

    AIRtel
    AIRtel

    Airtel का 129 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में कुल 1 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को जी5, विंक म्यूोजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरयाणा, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के सर्किल में उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें