रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान में मिलेगा डाटा और कॉलिंग की सुविधा, पढ़ें पूरी लिस्ट

रिलायंस जियो और एयरटेल ने पिछले महीने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। प्रीपेड प्लांस की कीमतें महंगी होने की वजह से उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़े रहे हैं। हालांकि, एयरटेल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है, तो दूसरी तरफ जियो ने अपने सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को दोबारा बाजार में उतारा है। लेकिन जियो उपभोक्ताओं से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज वसूल रहा है। ऐसे में हम आपके लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

Reliance Jio का 199 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए यह प्लान मार्केट में उपलब्ध है। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा (कुल 42 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Reliance Jio का 555 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो यूजर्स को इस पैक में रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 126 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
- Happy New Year 2020: व्हाट्सएप स्टिकर्स से दोस्तों को दें नए साल की शुभकामनाएं
- BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, Blackout Days हुए खत्म, नहीं देना होगा एक्सट्रा चार्ज
- युवा टेक हस्तियों की ये बातें आपको देंगी आगे बढ़ने का हौसला
- 2020 में इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, आपका फोन भी तो इस लिस्ट में नहीं