BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, Blackout Days हुए खत्म, नहीं देना होगा एक्सट्रा चार्ज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jan 2020 10:57 AM IST
BSNL remove Blackout Days for users on it network in january 2020 know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए साल की शुरुआत में ब्लैकआउट डेज (Blackout Days) को खत्म कर दिया है। इससे पहले भी कंपनी ने 2019 में ब्लैकआउट डेज को अपने नेटवर्क से हटाया था। हालांकि, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अब तक इसको नहीं हटाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैकआउट डेज हटने के बाद यूजर्स को एक महीने के लिए वॉयस कॉल और एसएमएस भेजने पर किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL ने सबसे पहले खत्म किया ब्लैकआउट डे

    2020 में बीएसएनएल सबसे पहली ऐसी कंपनी है, जिसने पूरी तरह से ब्लैकआउट डेज को खत्म किया है। लेकिन, ब्लैकआउट डेज को हटाने की शुरुआत मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने की थी। हालांकि, जियो के इस कदम के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों को मजबूर होकर ब्लैक डे को हटाना पड़ा था। वहीं, 2019 में भी बीएसएनएल ने सबसे पहले ब्लैकआउट डे को हटाया था।

    बीएसएनएल
    बीएसएनएल - फोटो : PTI

    BSNL नहीं बढ़ाएगा टैरिफ प्लान की कीमत

    पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लांस की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिससे यूजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े थे। वहीं, दूसरी तरफ बीएसएनएल ने अब तक प्रीपेड प्लांस की दरें महंगी नहीं की हैं। हालांकि, कंपनी ने केरल सर्कल में मौजूदा प्लांस में बदलाव किए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें