कम डाटा से काम नहीं हो रहा पूरा तो ये प्री-पेड प्लांस हैं आपके लिए, रोज मिलेगा 2GB से लेकर 4GB तक डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone prepaid plans offers daily 2 gb data with unlimited calling know all in detail
smartphone - फोटो : pexels

    भारत में लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों से ऑफिस का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि डाटा की खपत और मांग तेजी से बढ़ी है। साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट भी सामने आई हैं, जिनसे जानकारी मिली है कि अधिकतर लोग दफ्तर का काम करने के लिए मोबाइल डाटा का उपयोग ब्रॉडबैंड की तुलना में ज्यादा कर रहे हैं। तो आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको प्रतिदिन 2GB से लेकर 4GB तक डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    जियो का 444 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 2,000 नॉन-जियो मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    vodafone
    vodafone - फोटो : social media

    वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन का यह रिचार्ज प्लान खास है, क्योंकि इसमें यूजर्स डबल डाटा ऑफर मिलेगा। इसका मतलब है कि कंपनी यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा (कुल 4 जीबी डाटा) देगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त में वोडाफोन प्ले और जी5 एप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें