Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा '3GB डाटा'

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 25 Feb 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone idea plans offer 3gb data daily know full list according to your budget
Jio vs Airtel vs Vodafone

    अगर आप भी अपने लिए किफायती कीमत में ज्यादा डाटा वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे है, तो आपकी यह तलाश खत्म हो गई है। क्योंकि हम आपके लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इन सभी रिचार्ज प्लान में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। तो आइए डालते हैं इन प्रीपेड प्लान पर एक नजर...

    Jio Giga Fiber
    Jio Giga Fiber

    Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    जियो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    airtel
    airtel

    Airtel का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें