Jio ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, इस खास प्रीपेड प्लान की वैधता घटाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 25 Feb 2020 09:07 AM IST
Jio prepaid plan rs 1299 validity reduce know all details in hindi
jio - फोटो : amar ujala

    दिग्गज टेलीकॉम जियो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए 1,299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता को घटा दिया है। अब ग्राहकों को इस पैक में 336 दिनों की समय सीमा मिलेगी। इससे पहले यूजर्स को इस पैक के साथ 365 दिनों की वैधता मिलती थी। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के अब भी लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान 365 दिनों की समय सीमा के साथ बाजार में उपलब्ध हैं।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 1,299 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस पैक में यूजर्स को 24 जीबी डाटा और 3,600 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 336 दिनों की है।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 329 रुपये वाला प्लान

    जियो के पास एक 329 रुपये का भी प्लान है और यह प्लान भी Others सेक्शन में ही दिखेगा। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं, वहीं जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में कुल 6 जीबी डाटा मिलता है। यह प्लान उनलोगों के लिए बेस्ट है जो लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं। इस प्लान में भी जियो के सभी एप्स का एक्सेस मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें