Jio, Airtel: ये हैं दोनों कंपनियों के शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा पर्याप्त डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 01 Jun 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Jio, airtel best broadband plans in hindi all you need to know
broadband plans

    संक्रमण के कारण भारत में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान अधिकांश लोग दफ्तर का काम अपने घरों से कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की जरूरत है, जिनमें असीमित कॉलिंग के साथ हाई-स्पीड डाटा मिलता है। ऐसे में आज हम आपको जियो और एयरटेल के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको कॉलिंग की सुविधा के साथ पर्याप्त डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से...

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल का 799 रुपये वाला प्लान

    यह एयरटेल ब्रॉडबैंड सीरीज का बेसिक प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 150 जीबी डाटा 100 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस पैक के साथ एयरटेल एक्सट्रीम का एक्सेस देगी।

    airtel
    airtel

    एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान

    यह एयरटेल ब्रॉडबैंड सीरीज का एंटरटेनमेंट प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 300 जीबी डाटा 200 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस पैक के साथ एयरटेल एक्सट्रीम, अमेजन प्राइम और जी5 एप का एक्सेस देगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें