Work From Home: Jio, Airtel और Vodafone के ये रिचार्ज प्लान हैं बेस्ट, मिलेगा रोज 3 जीबी डाटा

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में अधिकतर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर से काम करने के दौरान डाटा खत्म हो जाता है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो इस समस्या को खत्म करने के लिए हम जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोजाना 2 जीबी से ज्यादा डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में...

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

Airtel का 398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल उपभोक्ताओं को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही वह किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
- Coronavirus : लॉकडाउन के दौरान ये मोबाइल एप आपके आएंगे बहुत काम
- Samsung Galaxy Tab A (2020) खास डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- Realme की पहली स्मार्टवॉच जल्द होगी लॉन्च, कंपनी के सीईओ ने किया खुलासा
- Jio Offer: 'जियो Free में दे रहा 498 रुपये का रिचार्ज, 31 मार्च तक है ऑफर', जानें इस मैसेज की सच्चाई