Jio True 5G: जियो का सबसे सस्ता 5जी प्लान, कीमत 61 रुपये, फायदे भी जान लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Jan 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Jio 5G Plan launched at Rs 61 with lots of benefits
Jio 5G Plan - फोटो : अमर उजाला

    रिलायंस जियो सबसे तेजी से 5जी सर्विस रोलआउट कंपनी बन गई है। वैसे भी भारत में 5जी का रोलआउट दुनिया के किसी भी अन्य देश के मुकाबले तेजी से हो रहा है। जियो ने अब तक देश के करीब 72 शहरों में 5जी सर्विस को रोलआउट कर दिया है। इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और इन शहरों के जियो यूजर्स को छह जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। अब जियो ने एक 5जी प्लान भी पेश किया है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। जियो के इस 5जी प्लान की कीमत महज 61 रुपये है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    jio true 5g
    jio true 5g - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो के सभी प्लान वाले यूजर्स 5जी इस्तेमाल नहीं कर सकते। पहले 239 रुपये या इससे अधिक के प्लान के साथ ही 5जी का नेटवर्क मिल रहा था लेकिन अब कंपनी ने इसमें बदलाव किया है। अब कंपनी ने नया 5जी अपग्रेड प्लान पेश किया है।

    Jio True 5G
    Jio True 5G - फोटो : अमर उजाला

    अब जियो ने 61 रुपये का एक 5जी अपग्रेड प्लान पेश किया है। यदि आपके पास 5जी फोन है, आपके इलाके में भी 5जी नेटवर्क है लेकिन आप अपने फोन में 5जी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आप यह रिचार्ज करा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें