मकर संक्रांति के मौके पर भारत में लॉन्च हो सकता है Oppo A78 5G, डिजाइन से लेकर कीमत तक लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Jan 2023 01:46 PM IST
सार

Oppo A78 5G के मुताबिक इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Oppo A78 5G Price in India Launch Date Specifications Tipped
Oppo A77 5G for demo - फोटो : Oppo

    विस्तार

    Oppo अपनी ए सीरीज के नए फोन की भारत में लॉन्चिंग की तैयारी पूरी कर चुका है। खबर है कि Oppo A78 5G को 14 जनवरी को मकर संक्रांति के खास मौके पर लॉन्च किया जाएगा, हालांकि ओप्पो की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Oppo A78 5G, Oppo A77 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे पिछले साल जून में थाईलैंड में लॉन्च किया गया है।

    Appuals की एक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo A78 5G को 14 जनवरी 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन की एक फोटो भी लीक हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo A78 5G के साथ Dimensity 700 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    सामने आई Oppo A78 5G के मुताबिक इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 मिलेगा। Oppo A78 5G की शुरुआती कीमत 18,500 रुपये से 19,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    बता दें कि Oppo ने Oppo A77 5G को थाईलैंड में पिछले साल लॉन्च किया गया है लेकिन अभी तक इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया है। Oppo A77 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें