Jio Recharge: जियो के 365 दिन वाले दो दमदार प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डेटा और फ्री AI सब्सक्रिप्शन, जानें डिटेल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 16 Mar 2026 08:43 PM IST
सार

रिलायंस जियो के दो नए एनुअल प्लान्स में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिल रही है। इनमें Google Gemini Pro, JioTV और JioHotstar जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
jio 365 days annual plan 2 5gb daily data google gemini pro benefits
JIO - फोटो : PTI

    अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो Reliance Jio के एनुअल प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। कंपनी ऐसे दो प्लान ऑफर करती है जिनकी वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है और इनमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

    इन प्लान्स के साथ यूजर्स को पूरे साल इंटरनेट, कॉलिंग और कई डिजिटल सेवाओं का फायदा मिलता है। खास बात यह है कि योग्य यूजर्स को इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।

    रिटार्ज प्लान
    रिटार्ज प्लान - फोटो : AI

    रोज मिलेगा 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

    दोनों वार्षिक प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा दिया जाता है, यानी पूरे साल में करीब 912.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। मनोरंजन के लिए यूजर्स को JioTV का एक्सेस भी दिया जाता है, जिससे लाइव टीवी चैनल और कंटेंट देखा जा सकता है।

    टेलीकॉम
    टेलीकॉम - फोटो : Adobestock

    यह भी पढ़ें: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों

    फ्री मिलेगा AI और OTT का फायदा

    इन प्लान्स की सबसे खास बात अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स हैं। कंपनी इनमें करीब ₹35,100 कीमत वाले 18 महीने के Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का फायदा दे रही है।

    इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar का एक्सेस भी मिलता है, जिससे फिल्मों, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। कुछ प्लान्स में FanCode का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें