Induction: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों
Induction Maintenance:
अगर आप भी एलपीजी की बढ़ती कीमतों या गैस की किल्लत की वजह से इंडक्शन कुकर (Induction Cooktop) पर शिफ्ट हो गए हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय हम में से ज्यादातर लोग एक ऐसी गलती करते हैं, जो इस स्मार्ट चूल्हे को समय से पहले ही कबाड़ बना सकती है।

विस्तार
इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत के वजह से इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इंडक्शन चूल्हे के बारे में तो सुना है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना नहीं जानते। कई लोग तो ऐसे हैं जो पहली बार इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी इंडक्शन चूल्हे के खराब होने का कारण बन सकती है।
अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही खाना पक जाता है, लोग बिजली बचाने के चक्कर में सीधे मेन स्विच को बंद कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आप अनजाने में अपने इंडक्शन को खराब कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस गलती से इंडक्शन कैसे खराब हो सकता है?

इंडक्शन बंद होने के बाद भी चलता रहता है कूलिंग फैन
दरअसल, इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करता है। जब यह चल रहा होता है, तो इसके अंदर के कॉइल्स और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट काफी गर्म हो जाते हैं। जब आप इंडक्शन को पैनल से बटन दबाकर बंद करते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि अंदर से एक फैन के चलने की आवाज आती रहती है। यह कूलिंग फैन इसीलिए दिया जाता है ताकि खाना पकने के बाद भी अंदर जमी गर्मी को बाहर निकाला जा सके। ये फैन अपने आप चलता है ताकि खाना बनाते समय भी इंडक्शन ठंडा रहे।

तुरंत स्विच बंद करने से हो सकते हैं ये नुकसान
अगर आप सीधे मेन स्विच बंद कर देते हैं, तो यह पंखा भी तुरंत रुक जाता है। ऐसे में चूल्हे के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती जिससे अंदरूनी सर्किट बोर्ड और नाजुक सेंसर को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से इंडक्शन का मदरबोर्ड जल सकता है, जिसे ठीक कराने का खर्च लगभग नया चूल्हा खरीदने जितना ही आता है।
- OnePlus Nord 6 लॉन्च के करीब: Snapdragon 8s Gen 4 और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है फोन
- भारत में डीपफेक मामलों में 900% उछाल: ज्यादातर महिलाएं बन रहीं निशाना; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- Instagram: इंस्टाग्राम पर खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सुरक्षित चैट के लिए इन 5 Apps पर करें स्विच
- Smartphone: सस्ते स्मार्टफोन का दौर खत्म? क्यों भारतीय बाजार में अब बजट फोन की जगह प्रीमियम का बढ़ रहा है क्रेज