रोज 1.5GB डाटा वाले Jio के सभी प्लान, 28 दिन से लेकर 336 दिनों तक है वैधता

यदि आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और रिचार्ज प्लान को लेकर तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सा प्लान लें तो यह खबर आपकी काफी मदद कर सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो (Jio) के 199 रुपये से लेकर 2,121 रुपये तक के प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं पहले प्लान के बारे में...

Jio का 199 वाला प्लान
रोज 1.5 जीबी प्लान की लिस्ट में 199 रुपये वाले प्लान का नाम पहला है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है यानी कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट और जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा है। साथ ही आपको जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

Jio का 399 वाला प्लान
इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। इसमें जियो के सभी एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।