फेसबुक मैसेंजर में आया बड़ा बग, कोई भी कर सकता है आपकी जासूसी

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Nov 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger Bug Allows Spying on Android Users now fixed
Facebook Messenger

    यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जो फेसबुक मैंसेजर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। फेसबुक मैसेंजर एप में एक ऐसे बग के बारे में जानकारी मिली है जिसका फायदा उठाकर कोई भी हैकर आपकी जासूसी कर सकता है। यह बग फेसबुक मैसेंजर के वीडियो और ऑडियो कॉल को प्रभावित करने वाला है, हालांकि इस बग से सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही प्रभावित हैं।

    फेसबुक मैसेंजर के इस बग की जानकारी गूगल प्रोजेक्ट जीरो के सिक्योरिटी रिसर्चर नताली सिलवानोविच (Natalie Silvanovich,) ने दी है। नताली के मुताबिक यह खामी फेसबुक मैसेंजर एप के WebRTC में है। WebRTC एक प्रोटोकॉल है जिसकी जरिए एप में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग होती है।

    विज्ञापन

    आमतौर पर जब आप किसी से बात करने की कोशिश करते हैं तो तब तक कॉल रिसीव नहीं होती है, तब तक ट्रांसमिशन शुरू नहीं होता है लेकिन इस खामी के कारण पहले से ही ट्रांसमिशन शुरू हो जाता था, हालांकि फेसबुक ने अब इस बग को फिक्स कर दिया है। अब आप अपने एप को अपडेट करके अपनी चैट और कॉलिंग सिक्योर कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि मैसेंजर में यह बग नए फीचर Vanish आने के बाद आया है। हाल ही में फेसबुक ने फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में वैनिश मोड जारी किया है जो एक तरह से व्हाट्सएप के डिस-एपियरिंग जैसा है। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में Vanish मोड फिलहाल अमेरिका और कुछ अन्य देशों में लाइव हुआ है।

    फेसबुक के Vanish फीचर के जरिए आप यह तय कर सकते हैं कि आपका कोई मैसेज अपने आप डिलीट होगा या नहीं। साथ ही आपको बता दें कि Vanish मोड में भेजे गए मैसेज को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा और ना ही उसे कोट करके कोई रिप्लाई कर सकेगा। वैनिश मोड में भेजे गए मैसेज चैट हिस्ट्री में नहीं दिखेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो Vanish वैनिश मोड सिर्फ तत्काल चैटिंग के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें