IPL 2020: पूरा मैच लाइव देखने के लिए ये प्लान हैं बेस्ट, रोज 3GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Sep 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Best data plan for live match and Disney plus Hotstar subscription
IPL 2020 LIVE - फोटो : amarujala

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) आज यानी 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। आज का मैच शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है। आईपीएल का लाइव प्रसारण आप अपने मोबाइल में देख सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको डाटा पैक और Disney+Hotstar एप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आइए हम आपको कुछ ऐसे डाटा प्लान के बारे में बताते हैं जिनमें आपको भरपूर डाटा और Disney+Hotstar एप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    JIO 401
    JIO 401 - फोटो : jio.com

    जियो का 401 रुपये वाला प्लान

    28 दिन की वैद्यता वाले 401 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस पैक में आपको जियो के सभी एप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    AIRTEL 599
    AIRTEL 599 - फोटो : airtel

    Airtel का 599 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल के 599 रुपये वाले प्लान की वैधता 56 दिनों की है और इसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी एक साल के लिए Disney+ Hotstar वीआईपी का सब्सक्रिप्सन मिलेगा। साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का भी एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें