Moto E7 Plus 23 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च, बजट स्मार्टफोन से होगा मुकाबला
भारत में फ्लिपकार्ट से होगी Moto E7 Plus की बिक्रीएक ही स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा फोन15,000 रुपये के करीब हो सकती है कीमत

विस्तार
मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto E7 Plus भारत आने को तैयार है। Moto E7 Plus का टीजर हाल ही में कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। वहीं अब लॉन्चिंग तारीख की भी घोषणा हो गई है। Moto E7 Plus की लॉन्चिंग भारत में 23 सितंबर को होगी। फ्लिपकार्ट पर मोटो ई7 प्लस का पेज भी लाइव हो गया है, हालांकि फ्लिपकार्ट ने फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है।बता दें कि लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने पिछले सप्ताह ही Moto E7 Plus को ब्राजील में लॉन्च किया है।
इस फोन में हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम का 1.8GHz स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Moto E7 Plus का कैमरा
कैमरे की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।
Moto E7 Plus की बैटरी
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, ब्लूटूथ v5, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का वजन 200 ग्राम है।