iPhone: क्या आईफोन ने घटा दी दुनिया की जन्मदर? 128 देशों की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 09 Jun 2026 07:05 PM IST
सार

क्या स्मार्टफोन और खासकर iPhone ने दुनिया की घटती जन्मदर में बड़ी भूमिका निभाई है? दो नई रिसर्च रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2007 में iPhone आने के बाद किशोरों और युवाओं में जन्मदर तेजी से घटी। शोधकर्ताओं का मानना है कि बदलती डिजिटल लाइफस्टाइल और सामाजिक व्यवहार इसके पीछे अहम वजह हो सकते हैं।

विज्ञापन
iphone smartphone impact on global fertility rate decline research
नई रिसर्च में आईफोन के प्रभाव पर हुए बड़े दावे - फोटो : एआई जनरेटेड

    आमतौर पर किसी देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर जन्मदर में गिरावट आती है। लेकिन पिछले दो दशकों में शोधकर्ताओं ने एक अलग ट्रेंड देखा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियां अलग होने के बावजूद 2007 के बाद जन्मदर लगभग एक जैसी रफ्तार से घटने लगी।

    नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार अमेरिका में 1980 से 2007 तक प्रजनन दर लगभग स्थिर रही। लेकिन 2007 के बाद इसमें लगातार गिरावट शुरू हुई। 2024 तक यह दर 22 प्रतिशत गिरकर 54 जन्म प्रति 1,000 महिलाओं पर पहुंच गई।

    जहां ज्यादा iPhone पहुंचा, वहां ज्यादा गिरी जन्मदर
    जहां ज्यादा iPhone पहुंचा, वहां ज्यादा गिरी जन्मदर - फोटो : croma

    जहां ज्यादा iPhone पहुंचा, वहां ज्यादा गिरी जन्मदर

    • शोधकर्ताओं ने 2007 से 2011 के बीच अमेरिका के उन इलाकों का अध्ययन किया जहां AT&T नेटवर्क के जरिए iPhone उपलब्ध था।
    • उन्होंने पाया कि जिन क्षेत्रों में iPhone की पहुंच ज्यादा थी, वहां 15 से 19 वर्ष की महिलाओं में जन्मदर 4.5 से 8 प्रतिशत तक और 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग में 3.2 से 6.6 प्रतिशत तक कम हुई।
    • अध्ययन के अनुसार 2007-2011 के दौरान 15 से 44 वर्ष की महिलाओं में जन्मदर में आई कुल गिरावट का 33 से 52 प्रतिशत हिस्सा iPhone के प्रभाव से जुड़ा हो सकता है।

    आखिर क्यों घट रही है जन्मदर?

    • रिसर्चर्स का मानना है कि स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों के सामाजिक व्यवहार को बदल दिया है। लोग दोस्तों और परिचितों से आमने-सामने कम मिलने लगे हैं। इसके साथ यौन गतिविधियों में भी कमी देखी गई है।
    • अध्ययन में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन अश्लील कंटेंट की बढ़ती खपत और डिजिटल मनोरंजन ने लोगों की जीवनशैली को प्रभावित किया। वहीं स्मार्टफोन ने युवाओं को गर्भनिरोधक उपायों और गर्भपात से जुड़ी जानकारी तक आसान पहुंच भी दी।
    iPhone 17e
    iPhone 17e - फोटो : एआई जनरेटेड

    सिर्फ अमेरिका नहीं, दुनिया भर में दिखा असर

    • सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्रियों द्वारा 128 देशों पर किए गए एक अन्य अध्ययन में भी इसी तरह के नतीजे सामने आए। शोधकर्ताओं ने पाया कि अलग-अलग स्वास्थ्य व्यवस्था, धर्म, कानून और आर्थिक हालात वाले देशों में भी स्मार्टफोन के व्यापक होने के बाद किशोर जन्मदर में तेज गिरावट आई।
    • ईरान, चिली, मैक्सिको, तुर्की और कोस्टा रिका जैसे देशों में यह ट्रेंड साफ दिखाई दिया।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें