WWDC 2026: Apple की Siri हुई पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट; बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए भी आए दमदार फीचर्स

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 09 Jun 2026 01:23 PM IST
सार

Apple WWDC 2026:

कैलिफोर्निया के क्युपर्टिनो में चल रहे वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) में एप्पल ने नई पीढ़ी के एपल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) और पूरी तरह नए सिरी एआई (Siri AI) का खुलासा किया है। अब सिरी ज्यादा समझदार, तेज और उपयोगी होगी। इसके साथ ही कंपनी ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, स्क्रीन टाइम कंट्रोल और iPhone, iPad, Mac समेत सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड की घोषणा की है। आइए जानते हैं एपल ने इस इवेंट के पहले दिन क्या अहम खुलासे किए।

wwdc 2026 apple intelligence siri ai parental controls ios 27 features
WWDC में एपल डिवाइसेज के लिए पेश हुईं नई ओएस रेंज - फोटो : अमर उजाला

    Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में कई बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स का एलान किया। इस बार इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण नई पीढ़ी का Apple Intelligence और पूरी तरह से नई Siri AI रही। कंपनी का दावा है कि नई Siri पहले से अधिक बुद्धिमान, जानकार और सक्षम है। यह सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगी, बल्कि यूजर्स के लिए कई काम भी कर सकेगी।

    Apple WWDC 2026
    Apple WWDC 2026 - फोटो : Apple

    अब आपकी जरूरतों को बेहतर समझेगी Siri

    • नया Siri AI iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और Apple Vision Pro में गहराई से इंटीग्रेट किया गया है। यह यूजर के मैसेज, ईमेल, फोटो और अन्य निजी डेटा के संदर्भ को समझकर बेहतर सहायता प्रदान करेगी। Siri अब स्क्रीन पर दिख रही सामग्री से जुड़े सवालों का जवाब भी दे सकेगी।
    • जरूरत पड़ने पर यह इंटरनेट से ताजा जानकारी जुटाकर उपयोगी जवाब देगी। Apple ने Siri के लिए एक अलग एप भी पेश किया है, जिसे कंपनी इस साल के अंत में लॉन्च करेगी। इसमें यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत देख सकेंगे या नई बातचीत शुरू कर सकेंगे। यह पूरा डेटा iCloud के जरिए निजी और सुरक्षित तरीके से सिंक होगा।
    एपल इंटेलिजेंस
    एपल इंटेलिजेंस - फोटो : Apple

    Google Gemini की मदद से और ताकतवर हुआ Apple Intelligence

    • Apple ने अपने AI प्लेटफॉर्म Apple Intelligence के नए वर्जन की भी घोषणा की। इसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। अब इसमें Google के Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
    • एपल इंटेलिजेंस में फोटो एडिटिंग, सफारी ब्राउजिंग, इमेज प्लेग्राउंड, मैसेज और मेल जैसे एप्स में कई नई AI फीचर्स को लाया गया है। यूजर्स को नोट्स और रिमाइंडर बनाने के सुझाव मिलेंगे, महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी अपने आप मिलेगी और इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स भी पहले से ज्यादा बेहतर होंगे।
    • कंपनी का कहना है कि एआई से यूजर्स की बातचीत उनके डिवाइस पर ही प्रोसेस होगी। जरूरत पड़ने पर क्लाउड का उपयोग किया जाएगा, लेकिन डेटा निजी रहेगा और किसी अन्य व्यक्ति के लिए उसे देख पाना आसान नहीं होगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें