Phone Camera: आईफोन और एंड्रॉयड में से किसके कैमरे से आती है बढ़िया फोटो, हैरान कर सकता है जवाब

अगर आपको फोटोग्राफी का अच्छा-खासा शौक हैं तो आईफोन और एंड्रॉयड फोन के कैमरे में से किसे चुनना बेहतर साबित होगा। कई लोग आईफोन को चुनेंगे तो कुछ लोग एंड्रॉयड फोन को चुन सकते हैं। दरअसल, अधिकतर लोग कैमरे की वजह से आईफोन का चुनाव करते हैं। इसके पीछे का तर्क होता है कि आईफोन से अच्छी फोटो आती है। वहीं, एंड्रॉयड फोन में 200 MP का तक कैमरा मिलता है तो इस वजह से एंड्रॉयड फोन को फोटोग्राफी के लिए चुन सकते हैं। मगर फोटोग्राफी के लिए कौन सा फोन सही रहेगा, आगे जानिए इस सवाल का जवाब।

अगर आप सोचते हैं कि फोन में ज्यादा मेगापिक्सल (MP) होगा तो फोटो अच्छी आएगी। मगर ऐसा नहीं है, आप गलत सोचते हैं। दरअसल, किसी भी अच्छी फोटो के लिए सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल ही जिम्मेदार नहीं होता है, बल्कि कई सारी चीजों का सही होना जरूरी होता है। इनमें इमेज सेंसर, लेंस की गुणवत्ता, अपर्चर साइज और फोटो प्रोसेसिंग आदि। अगर किसी भी फोन में ये सारी चीजें सही होंगी तो फिर फोटो की गुणवत्ता काफी बढ़िया आती है, चाहे फोन में कम मेगापिक्सल कैमरा ही क्यों नहीं दिया गया हो, क्योंकि सिर्फ मेगापिक्सल मायने नहीं रखता है।

फोन से अच्छी क्वालिटी की फोटो आए, इसके लिए जरूरी है कि फोटो भी सही तरीके से ली गई हो। जी हां, कई बार फोटो को काफी कम रोशनी में खींचा गया होता है, इस वजह से फोटो की गुणवत्ता खराब आती है। अगर कैमरे के लेंस पर कम रोशनी आएगी तो फिर उस फोटो के पिक्सल जल्दी खराब हो जाएंगे। इसके साथ ही कई बार फोटो को गलत एंगल से खींचा गया होता है, क्योंकि सही एंगल से खींची गई फोटो में इमेज प्रोसेसिंग बेहतर होती है। यही वजह है कि फोटो की गुणवत्ता निखरकर आती है।