Tech Tips: लंबे समय तक चलेगा मोबाइल डेटा, फोन में तुरंत करें ये छोटे-छोटे बदलाव

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 31 Aug 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
save mobile data to change browser and google play store settings
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। मगर बिना इंटरनेट के कोई भी फोन बेकार या खटारा साबित होता है। अगर आप इस बात को समझते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की होने वाली है। दरअसल, बीते कुछ वक्त में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज की दरों में बेतहाशा वृद्धि की है। इस वजह से लोगों को अब डेटा का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ता है। अगर आप इस परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़िए, ताकि आपको समस्या का समाधान मिल सके।

    स्मार्टफोन में मिलने वाले डेटा को नियंत्रित करके इस दिक्कत से बचा जा सकता है। इस सेटिंग के जरिए आसानी से डेटा की खपत कम हो जाएगी। साथ ही आपको पता चलता रहेगा कि फोन में कितना डेटा खर्च हुआ और कितना डेटा अभी बाकी है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    फोन में डेटा नियंत्रित करने के लिए फोन की ब्राउजर सेटिंग में जाना है।इसके बाद डेटा सेवर या सेविंग डेटा मोड को ऑन करें।इसके बाद ब्राउजर की सेटिंग में पिक्चर के विकल्प को ऑफ कर दें। ऐसा करने से किसी वेब पेज की फोटो डाउनलोड होने में समय लगेगा, मगर डेटा की खपत कम होगी।इसके साथ ही ब्राउजर की सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड डेटा के विकल्प को बंद करें।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन में डेटा की खपत नियंत्रित करने के लिए फोन की सेटिंग में जाना है।इसके बाद नेटवर्क एंड इंटरनेट के विकल्प पर जाना है।मोबाइल नेटवर्क में जाकर कम डेटा खपत के ऑप्शन को चुन लें।ऐसा करने से डेटा की खपत कम हो जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें