आईफोन 7 की टक्कर में साल 2017 में लॉन्च हुए ये 6 स्मार्टफोन

साल 2017 का सातवां महीना खत्म हो रहा है। इन 7 महीनों में कई सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो जिनकी सीधी टक्कर आईफोन 7 से हो रही है। आईफोन को टक्कर देने वाले फोन लॉन्च करने वाली कंपनियों में सैमसंग, एलजी, सोनी, एचटीसी और आसूस शामिल हैं। तो आइए देखते हैं उन 6 स्मार्टफोन की लिस्ट जो आईफोन 7 का मुकाबला कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और एस8 प्लस
सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट पर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत 57,900 रुपये है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

OnePlus 5
वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ऑक्सीजन वेस्ड एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 चलेगा। फोन में डुअल नैनो सिम, 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले, 2.5D गोरिल्ला ग्लास, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5MM का ऑडियो जैक, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इनमें मेन कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 20 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी जो डैश चार्जिंग और क्विक चार्जिंग 2.0 को सपोर्ट करती है। फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है।