Redmi Note 4 में लगी आग की खबर को कंपनी ने बताया बकवास, कहा वीडियो से नहीं है कोई वास्ता

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jul 2017 04:45 PM IST
Xiaomi statement on Redmi Note 4 blast
Xiaomi Redmi Note 4 Explodes - फोटो : theexplode.com

    शाओमी का रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। अब हाल में इस फोन में आग लगने की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में एक वीडियो में एक फोन में आग लगते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। दावा है कि वह फोन रेडमी नोट 4 है। वहीं इस मामले पर शाओमी इंडिया ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि फोन में आग लगने वाले इस वीडियो से उनका को सारोकार नहीं है।

    दरअसल शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर कंपनी का बयान शेयर किया है।

    बयान के मुताबिक, 'फोन में आग लगने वाले वायरल वीडियो से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि जिस फोन में आग लगी है वह रेडमी नोट 4 ही है। बैंगलुरू के अर्जुन ने 1 जून को पूर्विका स्टोर से शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदा था। उसके बाद 17 जुलाई को फोन उनके घर पर ही डैमेज हो गया। उसके बाद खबर मिलते ही हमने उसी दिन पूर्विका फोन को वापस ले लिया। उसके बाद हमने जांच की तो पता चला कि किसी दूसरे चार्जर से चार्ज करने का कारण फोन डैमेज हो गया था और फोन फिजिकली डैमेज भी था। उसके बाद हमने पूर्विका स्टोर से संपर्क करके अर्जुन को 24 जुलाई को नया फोन दे दिया। हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे शाओमी का वास्तविक चार्जर और एसेसरिज ही यूज करें।'

    अब यहां दो तरह की बातें हो रही हैं। पहली यह कि कंपनी ने वीडियो का खारिज कर दिया कि जलने वाला फोन रेडमी नोट 4 नहीं है और दूसरा यह कि अगर वह फोन रेडमी नोट 4 नहीं था और फिजिकली डैमेज भी था तो फिर कंपनी ने ग्राहक को नया फोन किसी पॉलिसी के तहत दिया। गौरतलब है कि कंपनी की मौजूदा पॉलिसी के मुताबिक अगर फोन फिजिकली डैमेज होता है तो उसकी कोई वारंटी नहीं है।

    Redmi Note 4 में लगी आग की खबर को कंपनी ने बताया बकवास, कहा वीडियो से नहीं है कोई वास्ता
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें