महंगे स्मार्टफोन ने तोड़ी खरीदारों की कमर: भारत में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट, बजट फोन की बिक्री 45% लुढ़की
भारत का स्मार्टफोन बाजार इस समय मंदी की चपेट में है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, 2026 की दूसरी तिमाही में फोन की बिक्री 10% तक गिर गई है। मेमोरी चिप्स के आसमान छूते दाम और महंगाई ने बजट स्मार्टफोन्स की कमर तोड़ दी है। जानिए इस मुश्किल दौर में कौन सी कंपनी फायदे में रही और किसे नुकसान झेलना पड़ा।

त्योहारी डिस्काउंट और लुभावने फाइनेंस ऑफर्स के बावजूद, भारतीय स्मार्टफोन बाजार इन दिनों ग्राहकों को तरस रहा है। हालात यह हैं कि पिछले 6 साल में पहली बार 'जून तिमाही' (Q2) में फोन की बिक्री में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint Research) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट साल-दर-साल के आधार पर 10% तक लुढ़क गया है। आइए समझते हैं कि आखिर इस सुस्ती के पीछे असल वजह क्या है।

बजट फोन्स की टूटी कमर, कीमतें 15% तक बढ़ीं
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मंदी का सबसे बड़ा कारण स्मार्टफोन के पुर्जों, खासकर मेमोरी चिप्स (DRAM और NAND) की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी है। इसके चलते मोबाइल कंपनियों को मजबूरन अपने फोन महंगे करने पड़े हैं। काउंटरपॉइंट का अनुमान है कि इस तिमाही के अंत तक स्मार्टफोन्स की औसत कीमत में लगभग 15% का इजाफा हो चुका है।बढ़ती महंगाई और लोगों की खर्च करने की क्षमता घटने के कारण ग्राहक अब जल्दी नया फोन नहीं खरीद रहे हैं। इसका सबसे भयानक असर 15,000 रुपये से कम कीमत वाले (बजट) सेगमेंट पर पड़ा है, जिसकी बिक्री में 45% की भारी गिरावट दर्ज की गई है।एंट्री-लेवल और मिड-रेंज मार्केट पर राज करने वाली चीनी कंपनियों का संयुक्त मार्केट शेयर 2020 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। लागत को काबू में रखने के लिए अब कई ब्रांड्स फिर से 4G फोन्स लॉन्च करने की रणनीति अपना रहे हैं।

प्रीमियम सेगमेंट का जलवा बरकरार
जहां एक तरफ सस्ते फोन्स के खरीदार गायब हैं, वहीं 45,000 रुपये से ऊपर वाले 'अल्ट्रा-प्रीमियम' सेगमेंट पर मंदी का कोई खास असर नहीं दिखा है। इसका सीधा श्रेय आसान ईएमआई (EMI) और फाइनेंसिंग स्कीम्स को जाता है, जिसने महंगे फोन्स खरीदना आसान बना दिया है।
- Tech Tips: लैपटॉप को Shut Down करें या Sleep Mode पर छोड़ें? जानिए आपके डिवाइस के लिए क्या है सबसे सही
- Tips: गर्मियों में धीमा हो गया है सीलिंग फैन? नए पंखे पर पैसे खर्च करने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
- BGMI 4.5 Update: गेम में नरुटो और स्पाइडर-मैन की एंट्री, फरारी कार चला पाएंगे प्लेयर्स; जानें क्या-क्या है नया
- Swiggy Instamart: अब राशन की तरह एप से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे रसोई गैस सिलिंडर, मिनटों में होगी डिलीवरी