Tips: गर्मियों में धीमा हो गया है सीलिंग फैन? नए पंखे पर पैसे खर्च करने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 16 Jul 2026 04:57 PM IST
सार

Ceiling Fan Tips:

अगर आपका सीलिंग फैन गर्मियों में धीमा चल रहा है या पहले जैसी हवा नहीं दे रहा, तो हर बार नया पंखा खरीदना जरूरी नहीं है। कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियां इसकी वजह बनती हैं। जानिए 4 आसान तरीके, जिनसे आपका पुराना पंखा फिर से तेज हवा देने लगेगा।

विज्ञापन
ceiling fan slow speed reasons 5 easy ways to increase airflow in summer
इन 5 उपायों से पुराना सीलिंग फैन देगा बिल्कुल नई के जैसी हवा - फोटो : एआई जनरेटेड

    गर्मियों के दौरान घरों में सीलिंग फैन लगातार चलते रहते हैं। लंबे समय तक चलते रहने के वजह से फैन स्लो हो जाते हैं और उनमें नई वाली बात नहीं रह जाती। ऐसे में लोग नया पंखा खरीदने की सोचने लगते हैं, जबकि अक्सर कुछ छोटे कारणों की वजह से ही इसकी रफ्तार कम हो जाती है। यदि समय रहते इन बातों पर ध्यान दिया जाए, तो पुराना पंखा भी पहले की तरह तेज हवा देने लग सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे का के ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे आपका पुराना सीलिंग फैन भी नई के जैसे हवा देने लगेगा।

    सीलिंग फैन कपैसिटर
    सीलिंग फैन कपैसिटर - फोटो : एआई जनरेटेड

    1. कैपेसिटर कमजोर हो जाए तो तुरंत बदलें

    सीलिंग फैन की स्पीड बनाए रखने में कैपेसिटर की अहम भूमिका होती है। समय के साथ इसकी क्षमता कम हो जाती है, जिससे पंखा धीमा घूमने लगता है। अगर आपका पंखा पहले के मुकाबले सुस्त चल रहा है, तो किसी तकनीशियन से कैपेसिटर की जांच कराएं। जरूरत पड़ने पर इसे बदलवाने से पंखे की स्पीड में काफी सुधार आ सकता है। साथ ही ढीले नट-बोल्ट भी कसवा लें।

    समय-समय पर सर्विस कराना भी जरूरी
    समय-समय पर सर्विस कराना भी जरूरी - फोटो : Freepik

    2. समय-समय पर सर्विस कराना भी जरूरी

    जैसे एयर कंडीशनर की सर्विस कराई जाती है, उसी तरह सीलिंग फैन की भी नियमित देखभाल जरूरी है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान मोटर में ग्रीस कम हो सकती है या वायरिंग ढीली पड़ सकती है। सर्विस के दौरान सफाई, ग्रीसिंग और जरूरी मरम्मत होने से पंखा बेहतर काम करता है और उसकी उम्र भी बढ़ती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें