आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान, फॉलो करें आसान स्टेप्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 06 Feb 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
how to update name and address in aadhar card online know full process in hindi
aadhar card - फोटो : amar ujala

    आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन गया है, जिससे व्यक्ति की पहचान होती है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर राशन तक से जुड़े तमाम कार्यों में इस दस्तावेज का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग आधार के लिए आवेदन करते समय जल्दबाजी में अपने नाम या एड्रेस की गलत जानकारी भर देते हैं। इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। साथ ही आधार में सुधार कराने के लिए डाक घर या आधार ऑफिस की लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है। आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे, जिसके जरिए आप घर बैठे ही आधार कार्ड में सुधार कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं आधार अपडेट करने का पूरा तरीका...

    aadhaar card
    aadhaar card - फोटो : amar ujala

    ऐसे आधार कार्ड में बदले नाम और पता

    आधार कार्ड में सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके के बाद आधार ऑनलाइन सर्विस के सेक्शन में आधार अपडेट के विकल्प का चुनाव करना होगा। अब नाम या एड्रेस अपडेशन की रिक्वेस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

    aadhar card
    aadhar card - फोटो : amar ujala

    अब आपके सामने एक नया टैब ओपन होगा, जिसमें कुछ नियमों के साथ अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इतना करने के बाद एड्रेस या नाम अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपको आधार नंबर एंटर कर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें