नई भाषा सीखने में ये 5 एप्स आपकी करेंगे मदद, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 06 Feb 2020 01:53 PM IST
best language learning apps free in india know full list in hindi
language apps - फोटो : amar ujala

    आज हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप अपने मोबाइल पर ही कई सारी भाषाएं सीख सकेंगे। इतना ही नहीं ये एप्स आपका समय-समय पर टेस्ट लेते रहेंगे, जिससे आप सटीकता से भाषा सीख पाएंगे। वहीं, इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर पर से हजारों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। तो आइए डालते हैं इन एप्स पर एक नजर...

    Duolingo
    Duolingo - फोटो : google play store

    Duolingo एप

    आपको इस एप के जरिए आसानी से अंग्रेजी भाषा सीख सकेंगे और कुछ दिनों में आप बिना रुकावट के अंग्रेजी भाषा बोल पाएंगे। इसके अलावा आपको इस एप में शब्दकोश और व्याकरण की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।

    Memrise
    Memrise - फोटो : google play store

    Memrise एप

    इस एप में आप अपनी पसंद की भाषा सीख सकेंगे। साथ ही सही जवाब देने पर आपको प्वाइंट्स भी मिलेंगे। हालांकि, इस एप में भाषा की प्रैक्टिस कराने की सुविधा नहीं दी गई है। वहीं, इस एप का साइज 7.4 एमबी है। इसको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें