काम की बात: व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, ये है आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sat, 09 Oct 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
how to read deleted whatsapp messages easy tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज के समय में व्हाट्सएप दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक हो गया है। दुनियाभर में इसके 200 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। अकेले भारत में ही 55 करोड़ से भी अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। आप भी करते होंगे, लेकिन क्या आप व्हाट्सएप से जुड़ी सभी जरूरी चीजों के बारे में जानते हैं? व्हाट्सएप से किसी को मैसेज भेजना या मैसेज को डिलीट करना तो आपको आता होगा। यह तो आसान है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डिलीट हुए मैसेज को दोबारा कैसे पढ़ा जा सकता है? शायद नहीं जानते होंगे। दरअसल, यह एक मुश्किल काम है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ होगा कि आपने मैसेज को डिलीट कर दिया और आपको ध्यान ही नहीं रहा कि उस मैसेज में लिखा क्या था।तो चलिए हम आपको एक ट्रिक बताते हैं, जिसकी मदद से आप डिलीट हुए व्हाट्सएप मैसेज को दोबारा पढ़ सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि व्हाट्सएप पर ऐसा कोई फीचर नहीं है, जिससे आप डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकें। इसके लिए आपको थर्ड पार्टी की मदद लेनी पड़ेगी। अगर आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले-स्टोर से एक एप डाउनलोड करना पड़ेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इस एप का नाम Notisave है। व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए गूगल प्ले-स्टोर से अपने फोन में इस एप को डाउनलोड करें। अब अपने व्हाट्सएप अकाउंट से इस एप में लॉगिन करें। ध्यान रहे कि अगर आपके पास आईफोन है तो यह ट्रिक आपके फोन में काम नहीं करेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें